सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Final list released, 2.23 lakh voters reduced

Farrukhabad News: अंतिम सूची जारी, घट गए 2.23 लाख मतदाता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Final list released, 2.23 lakh voters reduced
फोटो -20 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची सौंपते डीएम। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसआईआर अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 70,170 नए मतदाता शामिल होने के बावजूद जिले में दो लाख 23 हजार 104 मतदाता घटे हैं। इससे जनपद में अब कुल 11 लाख 74 हजार 905 मतदाता अंतिम सूची में शामिल हुए।
Trending Videos

जनपद में एसआईआर अभियान शुरू होने के दौरान 13 लाख 98 हजार नौ मतदाता थे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान दो लाख 90 हजार 824 मतदाता वोटरलिस्ट से बाहर हो गए। इससे 6 जनवरी को मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन में 11 लाख सात हजार 185 मतदाता ही रह गए थे। इनमें अनमैप्ड 68,310 और तार्किक विसंगति में दो लाख दो हजार 60 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने 2.70 लाख नोटिस पर सुनवाई की। इसके साथ ही नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-8 व नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरवाए गए। इससे अंतिम मतदाता सूची में 70,170 नए मतदाताओं को शामिल किया गया। 17,823 मतदाताओं का नाम व स्थान में संशोधन हुआ। जबकि 2,320 नाम सूची से काटे गए। नए मतदाताओं के शामिल होने से जिले की अंतिम मतदाता सूची में वोटरों की संख्या बढ़कर 11 लाख 74 हजार 905 हो गई। इससे एसआईआर अभियान के पूर्व की सूची के सापेक्ष जनपद में दो लाख 23 हजार 104 मतदाताओं की संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची सौंपी। बताया कि 6 जनवरी को प्रकाशित निर्वाचक नामावली में जेंडर रेशियो 799 था। अभियान में जेंडर रेशियो बढ़कर 806 हो गया है। ईपी रेशियो भी 47.20 से बढ़कर 50.09 पहुंचा है। वहीं 18-19 आयुवर्ग के 2939 मतदाता दर्ज थे। कॉलेजों विद्यालयों में कैंप लगाकर उन्हें जागरूक किया गया। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़कर दिनांक 14056 हो गई है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई भी मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया हो तो वह फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकता है। वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार सिंह, भाजपा से मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चंद्र शाक्य, बसपा से रामरतन गौतम, कांग्रेस से शकुंतला देवी, आम आदमी पार्टी से अचल प्रताप सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से बलवीर सिंह, अपना दल से चित्रांश शुक्ला आदि मौजूद रहे।



विधानसभावार मतदाताओं की संख्या



विधान सभा क्षेत्र - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - अन्य - योग



192 कायमगंज- 193194 - 154771- 2- 347967



193 अमृतपुर - 150771 - 116448- 4- 267223



194 फर्रुखाबाद - 150915 - 127849- 12- 278776



195 भोजपुर - 155608 - 125328 - 3 - 280939



योग - 650488 - 524396 - 21 - 1174905



एसआईआर अभियान पूर्व मतदाताओं की संख्या



विधान सभा क्षेत्र - कुल मतदाता



192 कायमगंज- 391832



193 अमृतपुर - 313288



194 फर्रुखाबाद - 370201



195 भोजपुर - 322688



योग - 1390009
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed