सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Actress, bank chairman and three others face complaint for allegedly defrauding soldier

Farrukhabad News: सैनिक से ठगी के आरोप में अभिनेत्री, बैंक चेयरमैन सहित तीन पर परिवाद दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Actress, bank chairman and three others face complaint for allegedly defrauding soldier
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर सड़क निवासी एवं भारतीय सेना में प्रयागराज में तैनात सैनिक फैयाज अहमद खान ने ऑनलाइन ठगी के मामले में न्यायालय की शरण ली है। उन्होंने एक्सिस बैंक के अध्यक्ष, शाखा प्रबंधक और फिल्म अभिनेत्री (बैंक की ब्रांड एंबेसडर) के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया। इसमें आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई सुनवाई नहीं की।
Trending Videos


फैयाज ने बताया कि उन्होंने एक्सिस बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। तीन जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। इसी दौरान एक संदिग्ध लेनदेन का संदेश भी भेजा गया। शंका होने पर उन्होंने तुरंत कॉल काट दी और ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर कार्ड बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब उन्होंने कार्ड चालू कराने की बात कही, तो नए कार्ड के लिए आवेदन करने को कहा गया। नए कार्ड के विवरण की जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से 58,378 रुपये काट लिए गए हैं।
उन्होंने इस संबंध में ईमेल के माध्यम से बैंक के अध्यक्ष नूरानी सुब्रमणयम विश्वनाथन, फिल्म अभिनेत्री एवं ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण और शाखा प्रबंधक को शिकायत भेजी लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला ने परिवाद दर्ज कर प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed