{"_id":"69d949e04543be6f770026d5","slug":"agreement-reached-on-operation-of-buses-on-11-routes-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-140320-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 11 मार्गों पर बसों के संचालन पर सहमति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 11 मार्गों पर बसों के संचालन पर सहमति बनी
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समिति के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीण क्षेत्र से मुख्यालय तक 11 रूट पर बसें चलाने के लिए आए 26 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सहमति बनी। एक मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जाएगा।
शासन के आदेश पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर ग्रामीण अंचल में बसों के संचालन पर चर्चा की। बताया गया कि 11 निर्धारित मार्गों पर बसों के संचालन के लिए 26 प्रस्ताव आए हैं। अधिकारियों ने विचार-विमर्श कर जिले में ग्राम परिवहन सेवा के संचालन पर सहमति बनाई।
बताया कि सिवारा से कंपिल–कायमगंज होते हुए बस फर्रुखाबाद पहुंचेगी। इकलहरा–कंपिल–कायमगंज से फर्रुखाबाद, रौकरी–सिवारा–कंपिल–कायमगंज से फर्रुखाबाद, रुदायन–कंपिल–कायमगंज से फर्रुखाबाद, नगला जवाहर–कुतलूपुर–गूजरपुर–अमृतपुर–राजेपुर से फर्रुखाबाद, बिरिया डांडा–शमसाबाद से होते हुए फर्रुखाबाद, कड़हर–सलेमपुर–चाचूपुर–पांचालघाट होकर फर्रुखाबाद, दहिलिया–संकिसा–नीबकरोरी–मोहम्मदाबाद से फर्रुखाबाद, खिरिया सींगनपुर–संकिसा–नीबकरोरी–मोहम्मदाबाद से फर्रुखाबाद, कुआंखेड़ा–शमसाबाद–फैजबाग से हथियापुर होते हुए फर्रुखाबाद और गदनपुर तुर्रा–जरारी–रजीपुर–कमालगंज होते हुए बस फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित मार्गों पर ग्राम परिवहन सेवा का संचालन नियमानुसार व समय से किया जाए। इससे ग्रामीणों को सुगम, सुलभ व सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्ग व नगरों से जोड़ना है। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र ही बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
Trending Videos