{"_id":"69bc4d25d65716d3670d5688","slug":"bullies-attack-with-sticks-four-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109499-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबंगों का लाठी-डंडों से हमला, चार लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबंगों का लाठी-डंडों से हमला, चार लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद में कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। एक युवक की जांघ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर प्राथमिकी लिखवाने की मांग की है। तहरीर पर प्राथमिकी लिखने की बजाय दबाव बनाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर मामूली अपराध दिखाकर तहरीर लिखवा ली।
जटवारा जदीद निवासी सुभाष चंद्र मौर्य वाराणसी में रहकर काम करते हैं। वह इन दिनों घर पर आए थे। 18 मार्च के तड़के पांच बजे किसी बात से खफा कुछ दबंग उनके दरवाजे पर लाठी-डंडे लेकर आ धमके। उन्होंने गालियां देते हुए गोदाम का ताला तोड़ दिया। सुभाष चंद्र और उनके भतीजे शैलेंद्र कुमार मौर्य ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में शैलेंद्र की जांच की हड्डी टूट गई। चीख पुकार सुनकर आए सुनील, सुशील को भी पीट दिया। आरोपी शैलेंद्र और पंकज का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने सुशील (60), उनके पुत्र शैलेंद्र (35), भाई सुनील (50), सुभाष (70) का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर कहा कि थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी नहीं लिखी है। दबाव बनाकर मामूली अपराध दिखाकर तहरीर लिखवा ली। समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा है। अस्पताल से एक्सरे लिखने के बावजूद पुलिस ने नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि जो तहरीर मिली, उसी के आधार पर प्राथमिकी लिख ली है। यदि हड्डी टूटी निकलेगी, तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
Trending Videos