{"_id":"69a49e9cf4d50fe1de0fcb8e","slug":"city-traffic-disrupted-on-holi-with-traffic-jams-everywhere-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138228-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: होली पर बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जगह-जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: होली पर बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जगह-जगह लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12 लिंजीगंज में लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली पर्व के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। त्योहार की खरीदारी और लोगों की आवाजाही बढ़ने से शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन ने समस्या को और गंभीर बना दिया।
लिंजीगंज बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के लोगों की भीड़ उमड़ने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। संकरी गलियों में ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लालगेट तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद ई-रिक्शा और अन्य वाहन धड़ल्ले से प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश करते रहे। नियमों की अनदेखी के चलते बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
फतेहगढ़ के कानपुर रोड, शहर के घुमना, त्रिपोलिया चौक और रेलवे सड़क पर भी यातायात बाधित रहा। बाजार पहुंचे लोगों का कहना है कि यदि ई-रिक्शाओं के संचालन पर नियंत्रण और ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, तो त्योहारों के दौरान जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि तिराहे-चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही गार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं। लोग अपने वाहनों से बाजार जा रहे हैं। वाहनों की तेज हुई आवाजाही से जाम की स्थिति बन रही है। शहर के अंदर ई-रिक्शा आदि को जाने से रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos