सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three accused who stole Rs 1 lakh from a transgender's bag and fled were arrested.

Farrukhabad News: किन्नर के बैग से एक लाख रुपये निकाल भागे तीन आरोपी दबोचे

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three accused who stole Rs 1 lakh from a transgender's bag and fled were arrested.
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। टेंपो सवार किन्नर के बैग से एक लाख निकालकर भागे तीन आरोपियों को चालक के सहयोग से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद रुपये किन्नर को वापस कराए। पुलिस अलीगढ़ निवासी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

मैनपुरी के बेवर से मोहम्मदाबाद आ रहे टेंपो में किन्नर सहित छह यात्री सवार थे। गांव अलावलपुर के पास टेंपो से दो यात्री उतरे। उनके साथ ही मोहम्मदाबाद के लिए बैठे तीन संदिग्ध यात्री भी उतर गए। इसमें एक महिला, एक किशोर व एक अधेड़ था। शक होने पर टेंपो चालक ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। इस बीच किन्नर ने अपना बैग देखा तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। इस पर किन्नर ने भी शोर मचाया। यह देख ग्रामीणों ने भाग रहे तीनों यात्रियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, उनके साथ चालक व किन्नर भी कोतवाली पहुंचा। पुलिस पूछताछ में अधेड़ आरोपी ने बताया कि महिला उसकी पत्नी व किशोर पुत्र है। वह जनपद अलीगढ़ के निवासी हैं। फर्रुखाबाद में कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवा बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद रुपये किन्नर को वापस करा दिए। इस पर किन्नर कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर वहां से चला गया। आरोपियों ने पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।
ज्ञात है कि दो दिन पहले ही महिला के बैग से जेवर व नकदी पार कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किन्नर के गायब रुपये वापस करा दिए गए, इससे किन्नर ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया। फिलहाल हिरासत में लिए गए दंपती व उसके पुत्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed