सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Paddy procurement exceeded the target by 1901 metric tonnes

Farrukhabad News: लक्ष्य से 1901 मीट्रिक टन अधिक हुई धान की खरीद

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 02 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement exceeded the target by 1901 metric tonnes
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में इस बार धान की खरीद निर्धारित लक्ष्य के ऊपर निकल गई। लक्ष्य से 1,901 मीट्रिक टन अधिक धान की सरकारी खरीद की गई। शनिवार से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद हो गई। चार माह में 13,901 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
Trending Videos

जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 19 क्रय केंद्र खोले गए। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की गई। 28 फरवरी तक क्रय केंद्रों पर 12000 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। 26 फरवरी तक जिले के सभी 19 क्रय केंद्रों पर 13 हजार 901.48 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जो लक्ष्य का 115.85 प्रतिशत है। शुरुआती दौर में धान की खरीद काफी सुस्त रही। बाजार में भी धान के भाव में मंदी होने के बावजूद मानकों के पेंच के चलते किसानों ने औने-पौने दामों में आढ़तों पर ही धान बेच दिया। मौसम साफ होने के साथ धान में नमी कम हुई और मानकों पर धान खरा उतरने पर क्रय केंद्रों पर धान खरीद की रफ्तार बढ़ती चली गई। निर्धारित समय पूरा होने से पहले खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। 26 फरवरी तक जिले के कुल 2368 किसानों का 13901.48 मीट्रिक टन धान खरीद लिया गया। जो लक्ष्य से 1901.48 मीट्रिक टन अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर इस तरह हुई धान की खरीद
खाद्य विभाग के आठ क्रय केंद्रों पर 6500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 7021.59 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जो लक्ष्य का 108.02 प्रतिशत है। वहीं पीसीएफ के नौ क्रय केंद्रों को 4500 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया। इन केंद्रों पर 5107.85 मीट्रिक टन धान खरीदकर 113.51 लक्ष्य हासिल कर लिया गया। एफसीआई के दो क्रय केंद्रों पर 1000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1772 मीट्रिक टन धान खरीद कर लक्ष्य का 177.20 प्रतिशत पहुंच गया है। डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि 28 फरवरी तक धान की खरीद करने के आदेश थे। इससे अब धान नहीं खरीदा जाएगा। लक्ष्य से 115.85 प्रतिशत धान की खरीद की गई है। 27 व 28 फरवरी की खरीद और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed