{"_id":"69b1b9471e02f407680ae584","slug":"devotees-thronged-the-mata-temple-on-sheetla-ashtami-causing-traffic-jams-for-hours-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109400-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शीतला अष्टमी पर माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, घंटों लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शीतला अष्टमी पर माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, घंटों लगा जाम
विज्ञापन
फोटो-25 बढ़पुर शीतला माता मंदिर के मुख्य गेट पर भक्तों की भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार को शीतला अष्टमी के दिन बढ़पुर स्थित शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मुख्य गेट पर धक्का-मुक्की के बाद दर्शन हो सके। पुलिस ने महिला व पुरुषों की लाइन लगवाई। भीड़ के चलते फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों के फंसने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
सनातन धर्म में शीतला अष्टमी की खासी मान्यता है। बढ़पुर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता के मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हुआ। नौ बजे के करीब भीड़ इस कदर बढ़ी कि मुख्य गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस ने महिलाओं की दो और पुरुषों की एक लाइन लगवा दी। दोपहर 12 बजे तक लाइनों से ही मंदिर में जाने की अनुमति दी गई।
जिले के दूरदराज गांवों से अपने वाहनों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मुख्यमार्ग पर जाम लग गया। इससे क्रिश्चियन स्कूल से लेकर प्राइमरी स्कूल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि पुलिस कर्मी वाहनों को निकलवाते रहे। तीन बजे के बाद आवागमन सामान्य हो सका। मंदिर परिसर में माता को खुश करने की मंशा से महिला मंडली ने संकीर्तन किया। देर रात तक ढोलक की थाप व मजीरों की खनक से माता की भेंटों पर थिरकती दिखीं।
संकटा माता मंदिर में महिलाओं ने किया भोज
बढ़पुर पशु अस्पताल के सामने स्थित प्राचीन संकटा माता मंदिर में भी सुबह से महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां मनौती पूरी होने पर महिलाओं का भोज किया गया। घरों से पकवान बनाकर लाने के बाद माता का भोग व शृंगार करने के बाद महिलाओं को भोज कराया गया। आरती के बाद श्रद्धालु घरों को रवाना हुए।
Trending Videos