फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Discharged from the hospital just two or three hours after delivery.

Farrukhabad News: प्रसव के दो-तीन घंटे बाद ही अस्पताल से कर दी छुट्टी

Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Discharged from the hospital just two or three hours after delivery.
फोटो-06, कायमगंज सीएचसी के महिला वार्ड में भर्ती प्रसूता। संवाद
कायमगंज। सीएचसी में प्रसव के बाद महिलाओं को अस्पताल में रखने के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। जच्चा-बच्चा को 48 घंटे तक चिकित्सीय निगरानी में रखने के बजाय 25 में से 22 महिलाओं को प्रसव के दो-तीन घंटे बाद ही छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रसव के बाद नियमित जांच, भोजन और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की जानी चाहिए। शनिवार सुबह नौ बजे से रविवार सुबह तक सीएचसी में 25 महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हुईं। सभी का सुरक्षित प्रसव हुआ। रविवार दोपहर 12 बजे तक इनमें 22 महिलाओं को छुट्टी दी जा चुकी थी। वार्ड में तीन प्रसूताएं भर्ती मिलीं।
विज्ञापन


मोहल्ला बगिया निवासी राखी ने बताया कि वह शनिवार रात आठ बजे भर्ती हुई थीं। रविवार सुबह 9:57 बजे उनका प्रसव हुआ। उन्हें नाश्ते में बिस्किट-चाय और भोजन में दाल, सोयाबीन की सब्जी व चार रोटियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचरा खलवारा निवासी सुनीता रविवार सुबह 10 बजे भर्ती हुईं और कुछ ही देर बाद उनका प्रसव हो गया। उन्हें चार रोटी, सब्जी और दाल दी गई। कटरी क्षेत्र के गांव बुहार नगला निवासी सरस्वती सुबह नौ बजे भर्ती हुईं और 11 बजे उनका प्रसव हुआ। उन्हें रोटी, दाल और सब्जी दी गई।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रसव के लिए आने वाली सभी महिलाओं को 48 घंटे तक अस्पताल में रहने की सलाह दी जाती है। जच्चा-बच्चा को होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी भी दी जाती है। कुछ प्रसूताएं खुद अस्पताल में रुकने से इन्कार कर घर चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed