सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against RPF jawan for allegedly having physical relations by deceiving

Farrukhabad News: झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में आरपीएफ जवान पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against RPF jawan for allegedly having physical relations by deceiving
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक स्टाफ ने आरपीएफ के सिपाही सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटनास्थल आगरा का होने की वजह से थाना पुलिस ने अपराध संख्या शून्य पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विवेचना न्यू आगरा थाना भेज दी है।
Trending Videos




युवती आगरा में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वहां वह एक हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थी। उसने मैरिज ब्योरा से संबंधित साइट पर एक प्रोफाइल चेक की। इसके बाद चार दिसंबर 2024 को इसी साइट पर उसकी मुलाकात मैनपुरी थाना कुर्रा के गांव शाहपुर निवासी आरपीएफ सिपाही संजीव यादव से हुई। इसके बाद चार दिसंबर 2024 से 11 फरवरी 2025 तक संजीव शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान संजीव ने उससे अलग-अलग तारीखों में 6,50,000 रुपये भी ले लिए। इसके बाद उससे शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के औरैया थाना बेला के गांव सुल्तानपुर निवासी रिश्तेदार सतीश ने युवती के फोन पर गाली गलौज की और शादी न करने की बात कही। इस संबंध में युवती पहले भी तहरीर दे चुकी है लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सोमवार दोपहर युवती ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के सामने पेश होकर तहरीर दी। पुलिस ने संजीव, उसके पिता रमेश चंद्र व सतीश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी अपराध संख्या शून्य पर दर्ज कर विवेचना न्यू आगरा थाना के लिए ट्रांसफर कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना न्यू आगरा थाने ट्रांसफर कर दी गई है। घटनास्थल वहीं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed