सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women break chain from martyr's mother-in-law's neck in e-rickshaw

Farrukhabad News: शहीद की सास के गले से महिलाओं ने ई-रिक्शा में तोड़ी चेन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Women break chain from martyr's mother-in-law's neck in e-rickshaw
फोटो-23 राजेश्वरी देवी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा में बैठ कर जा रही शहीद की वृद्ध सास की साथ में बैठी महिला ने चेन पार कर दी। महिलाओं के उतरकर जाने के बाद वृद्धा को जानकारी हुई। उन्होंने राजेपुर थाने में तहरीर दी है।
Trending Videos

शाहजहांपुर थाना खुदागंज के गांव चरखोला निवासी राजेश्वरी देवी (70) के हरिहरपुर गांव दामाद सुग्रीव सिंह सेना में थे। वह शहीद हो चुके हैं। उनकी पत्नी ममता देवी का भी निधन हो चुका है। इनके बच्चों के पालन-पोषण के लिए राजेश्वरी देवी शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम में बच्चों के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर को हरिहरपुर जाने के लिए राजेपुर से ई-रिक्शा में बैठीं तभी उनके साथ दो महिलाएं और एक बच्ची ई-रिक्शा पर बैठ गई। इसमें एक महिला मोहद्दीपुर के पास उतर गई जबकि एक अन्य महिला और बच्ची कुछ आगे ई-रिक्शा से उतरकर चली गई। इसके बाद राजेश्वरी देवी की नजर अपनी चेन पर गई तो गले से गायब थी। राजेश्वरी देवी ने थाना राजेपुर में प्रार्थना पत्र दिया। राजेपुर तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दोनों महिलाएं और बच्ची ई रिक्शा की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed