{"_id":"69b1b82ece5df85e410aee84","slug":"gori-nagoris-dance-moves-with-gulaal-created-a-stir-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138720-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गुलाल के साथ गोरी नागोरी के ठुमकों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गुलाल के साथ गोरी नागोरी के ठुमकों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
फोटो- 35 फतेहगढ़ स्थित पंचायत परिसर में हुए होली मिलन समारोह नृत्य प्रस्तुत करतीं गोरी नागौरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से बुधवार शाम कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें गुलाल के साथ गोरी नागौरी ने ठुमकों ने धमाल मचा दिया। दर्शक भी उछलते रहे। वहीं कलाकार शिफा रूबी के गाने सुन महफिल झूम उठी।
जिला पंचायत का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने भाई सचिन सिंह यादव के सहयोग से जिला पंचायत परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यालय में पहुंचे अतिथियों को गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। परिसर में सजे मंच पर बॉलीवुड कलाकार शिफा रूबी ने पहुंचकर गाना शुरू किया तो सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो गया। गाना सुनकर पूरी महफिल झूमने लगी।
इसके बाद एंकर ने जब बॉलीवुड डांसर के मंच पर आने की सूचना दी तो दर्शक देखने के उत्साहित हो उठे। मंच पर आते ही गोरी नागौरी ने अपने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए। भले ही कार्यक्रम निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ लेकिन जब गोरी नागौरी ने गुलाल उठाकर ठुमके लगाए तो मानो दर्शक इंतजार के पल भूलकर धमाल में ही डूब गए। हर कोई दर्शक कलाकार के ठुमके के साथ अपनी कुर्सी पर ही झूमता दिखा। कार्यक्रम में भीड़ संभालने के लिए नौ प्वाइंट चिह्नित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। पास वाले वाहनों को ही परिसर में प्रवेश दिया गया। बिना पास वाले वाहन गेट के बाहर खड़े कराए गए। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने भी पहुंचकर आनंद लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, उनके भाई सचिन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्यों और अतिथियों के साथ मौजूद रहे।
Trending Videos