{"_id":"69beeb311746cb757802aec4","slug":"gst-scam-of-rs-50-lakh-exposed-by-creating-fake-firm-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-139302-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी फर्म बनाकर 50 लाख का जीएसटी घोटाला उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी फर्म बनाकर 50 लाख का जीएसटी घोटाला उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के नाम और पते का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म संचालित की जा रही थी। इसमें करीब 50 लाख रुपये के टैक्स बकाए का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम करनपुर निवासी ताहर सिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि 20 मार्च को उन्हें एक फोन कॉल के जरिए केंद्रीय जीएसटी कार्यालय बुलाया गया। वहां उन्हें जानकारी दी गई कि उनके नाम से अमन ट्रेडिंग कंपनी नाम की फर्जी फर्म चल रही है। इसमें भारी टैक्स बकाया है। जांच में सामने आया कि उनके मकान को दिखाकर फर्जी किरायानामा और हस्ताक्षर तैयार किए गए।
पीड़ित का आरोप है कि रायपुर खास निवासी अमन खान ने अरवाज, फैजल, जुबैर, सुखवीर और आशीष समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत यह फर्जीवाड़ा किया। जब उन्होंने आरोपियों से इस संबंध में बात की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि यह गिरोह फर्जी फर्मों के जरिए तंबाकू कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए अवैध तरीके से माल का परिवहन कराता है और फर्जी बिलिंग कर जीएसटी चोरी करता है। इस पूरे खेल में करोड़ों रुपये के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने जीएसटी कार्यालय से प्राप्त फर्जी किरायानामा की प्रतियां भी पुलिस को सौंपी हैं। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos