फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In-laws held the woman captive upon the birth of her second daughter.

Farrukhabad News: दूसरी बेटी के जन्म पर ससुरालियों ने महिला को बंधक बनाया

Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In-laws held the woman captive upon the birth of her second daughter.
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के अमेठी जदीद में एक महिला को दूसरी बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ित किया गया। पति और ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर में बंधक बना लिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

बदायूं के उझानी निवासी सायिमा (32) की शादी नौ साल पहले अमेठी जदीद में हुई थी। उसकी आठ साल की एक बेटी पहले से है। दो माह पहले सायिमा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा नहीं हुआ, इसलिए उसे घर में नहीं रखेंगे। ससुरालियों ने उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया। पिछले सप्ताह पति, देवर और अन्य ससुरालियों ने सायिमा के साथ मारपीट की और उसे घर में बंद कर बड़ी बेटी के साथ दूसरे घर चले गए।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने सायिमा को घर से बाहर निकाला। अब वह अपनी बीमार दो माह की बेटी के साथ लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है। सायिमा ने पति पर मारपीट का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसने कादरीगेट थाने और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। सायिमा ने आरोपियों पर कार्रवाई और खाने-पीने की व्यवस्था की मांग की है। एसओ कपिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed