फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   job

अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने धिकाया जोश

Fri, 19 Aug 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
job
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दिलों में देश सेवा का जज्बा और संकल्प लेकर अग्निवीर भर्ती में पहले दिन पहुंचे जिले के 4500 अभ्यर्थियों ने दौड़ में पसीना बहाया। दौड़ में सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। बाकी को वापस कर दिया गया है।ं
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई। हालांकि पुलिस व रेलवे प्रशासन की ओर आधे-अधूरे इंतजामों से युवाओं को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के 11,139 युवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। गुरुवार शाम से ही युवकों का आना शुरू हो गया। युवकों को रात 12 बजे से ही बरगदियाघाट पर एकत्र किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 3:30 बजे युवकों के बरगदिया घाट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसके बाद यहां से 100-100 युवाओं की टोलियां बनाई गईं। इनके प्रपत्रों की जांच की गई।
फिर इन टोलियों को दौड़ के लिए रवाना किया गया। ब्लू बेल स्कूल के पास सेना के जवान युवकों के सीने व लंबाई की नाप कर रहे थे। नाप में सफल युवकों को दौड़ के लिए करियप्पा मैदान में भेजा गया। वहां युवकों ने पूरी दम से दौड़ लगाई।
फर्रुखाबाद। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा भर्ती का जायजा लेने के लिए बरगदिया घाट पहुंचे। वहां से ब्लू बेल स्कूल होते हुए मिलेट्री चौराहे होते हुए करियाप्पा मैदान तक का निरीक्षण किया।
एसपी ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर युवकों की भीड़ और वाहनों को आता देेखकर सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह से नाराजगी जताई।
इस बीच टीएसआई रजनेश भी पहुंच गए। उन्होंने टीएसआई को फटकार लगाई और कहा कि भीड़ होने की संभावना के बाद भी रूट डायवर्जन की व्यवस्था क्यो नहीं की गई। वाहनों का आवागमन क्यो नहीं रोका गया। एसपी के आदेश पर तत्काल रूट डायवर्ट किया गया।
करियप्पा गेट पर पुलिस कर्मी बिना बॉडी प्रोटेक्टर के ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को भी फटकारा। डीएम व एसपी युवकों के निकलने तक करियप्पा गेट के पास डटे रहे।
- जिला जेल चौराहे से कचहरी रोड पर कोई सवारी व भारी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
- जिला जेल चोराहे से फतेहगढ़ कोतवाली व मिलेट्री चौराहे पर भी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
-कानपुर रोड से आने वाले सवारी व भारी वाहन जिला जेल से सेंट्रल जेल की ओर से होकर गुजरेंगे।
- शहर की ओर से आने वाले वाहन नेकपुर कलां पूजा बैटरी हाउस के पास से मसेनी चौराहे की ओर भेजे जाएंगे।
- फतेहगढ़ की ओर आने वाले टेंपो व माल वाहन आंबेडकर प्रतिमा से जेएनवी रोड होते हुए जिला जेल चौराहे की ओर निकलेंगे।
फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील क्षेत्र से भर्ती में शामिल होने आए युवाओं को लौटते वक्त रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ में अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान कायमगंज के लिए स्टेेशन पर कोई ट्रेन नहीं थी। युवा हंगामा करने लगे।
इसकी जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद फोर्स लेकर वहां पहुंचे। आरपीएफ के जवान भी आ गए। सीओ ने भीड़ को शांत किया। कुछ देर बाद ट्रेन आने पर युवाओं को पुलिस ने अलग-अलग बोगियों में बैठाने की व्यवस्था की।
युवाओं के जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। रोडवेज बस स्टैंड पर युवकों के न पहुंचने से वहां सन्नाटा पसरा रहा।
रविवार सुबह बरेली के युवा अग्निवीर भर्ती में शामिल होंगे। युवा शनिवार शाम से ही जनपद में पहुंचने लगेंगे। इसके चलते बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बरेली के 15,657 युवकों ने भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया है।
इनके आने के लिए बरेली में 100 रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया है। वहां रोडवेज बस से युवा फर्रुखाबाद स्टैंड पहुंचने के बाद ऑटो या टेंपों से फतेहगढ़ चौराहे पहुंच सकते हैं। वहां से कुछ दूरी पर ही भर्ती स्थल बरगदिया घाट स्थित है।
भर्ती में आए युवाओं से फोटो कॉपी दुकानदार मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। एक फोटोकॉपी के लिए पांच रुपये व चार कलर फोटो बनाने के 50 रुपये वसूले गए। कई दुकानों पर युवकों की तीखी नोकझोंक भी हुई। मिलेट्री चौराहे के पास पूरी रात दुकानें खुली रहीं।

अन्य जनपदों से आए पुलिस के जवान ड्यूटी स्थान पता न होने से देर रात तक भटकते रहे। कैंट एरिया में कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहां के स्थानों के बारे में लोग भी पुलिस कर्मियों को सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed