{"_id":"69cec8f0908b70d2e70166ee","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109690-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-7 क्रांति देवी। फाइप फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बाग लकूला में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने गले में निशान देख गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि ससुरालीजन दो लाख रुपये व चेन मांग रहे थे। हालांकि पति पेट में दर्द के बाद हालत बिगड़ने की बात कह रहा है।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला बाग लकूला निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी क्रांति देवी (26) को बुधवार देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मॉर्चुरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। आधीरात के बाद उन्नाव के हसनगंज थाने के गांव निंदेमऊ निवासी पिता कृष्ण कुमार, मां मीना देवी, भाई लोचन, विशाल अन्य परिजन संग पहुंचे।
उन्होंने बेटी के गले पर निशान देखकर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि एक जून 2025 को शादी हुई थी। रक्षाबंधन पर मायके आई बेटी को दामाद ने सबके सामने पीटा था। छह फरवरी को बेटी मायके पहुंची और 10 को वापस आई थी। ससुरालीजन न तो बाहर जाने देते थे और न ही उसे फोन पर परिजन से बात करने देते थे। दो लाख रुपये और चेन की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
बताया कि दामाद ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे फोन पर पेट में दर्द होने की बात कही थी। इसके बाद हालत खराब होने और लखनऊ ले जाने की बात कही। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी। हालांकि क्रांति के पति ने बीमारी से मौत होना बताया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos