{"_id":"6a78c723401a428b1106f547","slug":"married-woman-who-eloped-with-lover-dies-murder-alleged-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111370-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रेमी के साथ गई विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रेमी के साथ गई विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मां के साथ शनिवार को भोलेपुर मंदिर दर्शन करने गई विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। रविवार दोपहर में प्रेमी विवाहिता को बेहोशी की हालत में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव सरवर आलमपुर निवासी जगमोहन ने अपनी सबसे छोटी पुत्री सोनम की शादी अप्रैल में कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव अलावलपुर निवासी लक्ष्मीनारायण के साथ की थी। कुछ समय बाद ही उसकी पति से अनबन हो गई। इसके बाद वह घर आ गई। शुक्रवार को सोनम अपनी मां शीला देवी के साथ बड़ी बहन नेकपुर चौरासी निवासी गुड़िया पत्नी नीरज के घर आई। शनिवार शाम वह भोलेपुर मंदिर में दीपक जलाने गई।
बताते हैं कि मां प्रसाद लेने लगी, उसी समय सोनम गायब हो गई। परिजन ने काफी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला। रविवार शाम के समय गांव का ही संजय कुमार जाटव उर्फ संजू, सोनम को लोहिया अस्पताल में बेहोशी की हालत में लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। देर शाम पहुंची मां शीला देवी, भाई शेर सिंह ने संजू पर हत्या का आरोप लगाया। सोनम चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन शिमला, भाई शेर सिंह, बहन गुड़िया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रेमी ने पति की जगह लिखाया अपना नाम
प्रेमी संजय कुमार बेहद शातिर किस्म का है। वह सोनम को लेकर आया तो अस्पताल में उसने पति के स्थान पर अपना नाम लिखाया। जब लाने वाले का नाम पूछा गया तो भाई का नाम शेर सिंह लिखवा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।