{"_id":"6a7770356afd3e02b90da70b","slug":"milestones-hidden-in-the-bushes-footpaths-also-missing-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-146598-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झाड़ियों में छिपे मील के पत्थर, फुटपाथ भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झाड़ियों में छिपे मील के पत्थर, फुटपाथ भी गायब
विज्ञापन
फोटो-10 देव सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। फर्रुखाबाद जाने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों से सड़क किनारे के फुटपाथ गायब हो गए हैं। झाड़ियों के बीच मील के पत्थर भी छिप गए हैं। इससे वाहन चालकों को दूरी और रास्ते की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं फुटपाथ पर बने गड्ढे भी झाड़ियों में छिपे होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग करीब 35 किलोमीटर लंबा है। मार्ग के दोनों ओर काफी हिस्से में झाड़ियां उग आई हैं। इनकी वजह से सड़क किनारे लगे मील के पत्थर दिखाई नहीं देते। फुटपाथ पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जो झाड़ियों के कारण नजर नहीं आते। ऐसे में सामने से आने या ओवरटेक करते समय वाहन को फुटपाथ पर उतारना मुश्किल हो जाता है।
मार्ग से कई संपर्क मार्ग भी जुड़े हैं। झाड़ियों के कारण इन रास्तों से आने वाले वाहन भी दूर से दिखाई नहीं देते। इसके अलावा झाड़ियों से अचानक जानवर या वनरोज के सड़क पर आ जाने का खतरा बना रहता है। रात में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के मौसम में आमतौर पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कराई जाती है लेकिन इस बार अभी तक सफाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द झाड़ियों की कटाई और फुटपाथ की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
कार चालक देव सिंह ने बताया कि झाड़ियों के कारण सड़क के किनारे का हिस्सा दिखाई नहीं देता। सामने से वाहन आने पर बचने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे हादसे का खतरा रहता है।
वाहन चालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कई जगह मील के पत्थर पूरी तरह झाड़ियों में छिप गए हैं। इससे बाहर से आने वाले वाहन चालकों को दूरी और रास्ते का सही अंदाजा नहीं हो पाता। सड़क किनारे की झाड़ियों की जल्द सफाई कराई जानी चाहिए।
पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण कर जल्द ही फुटपाथ की सफाई कराई जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा।