सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Minor lover murdered a teenage girl and threw her body on the banks of the Kali River

Farrukhabad News: नाबालिग प्रेमी ने किशोरी की हत्या कर काली नदी किनारे फेंका शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minor lover murdered a teenage girl and threw her body on the banks of the Kali River
फोटो-27 गांव कुम्हौली के पास काली नदी के किनारे किशोरी का शव मिलने के बाद छानबीन करते अपर पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक नाबालिग प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। किशोरी का शव बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुम्हौली गांव के पास काली नदी के किनारे झाड़ियों से एक बोरी में बंद मिला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया और मामले की जांच जारी है।
Trending Videos

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मचारी की पंद्रह वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसका गांव के ही सोलह वर्षीय किशोर से प्रेम प्रसंग था। पिता द्वारा फोन पर बात करते देख डांटे जाने के बाद, किशोरी ने प्रेमी के साथ जाने की योजना बनाई थी। 28 मार्च की शाम को, प्रेमी ने किशोरी की छोटी बहन को एक नशीली टैबलेट दी, जिसे उसने दूध में मिलाकर अपनी बड़ी बहन को दे दिया। इस दूध को पीने के बाद किशोरी की मां, दो छोटे भाई, एक बहन और बुआ बेहोश हो गए। 28 मार्च की देर रात किशोरी घर से जेवर और नकदी रखा बक्सा लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। सुबह पिता के पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर घर लौटने पर परिजनों को होश आया और बेटी के गायब होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च को पिता ने गांव में स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत की, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उन्हें थाने में तहरीर देने की सलाह देकर टरका दिया। 30 मार्च को पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोप में नाबालिग प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और किशोर को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए किशोर ने बताया कि 28 मार्च की रात को वह किशोरी को खेत में ले गया था, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरी में रखकर बाइक से काली नदी के किनारे ले जाकर फेंक दिया गया था। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी पहचान माता-पिता ने कपड़ों से की। परिजनों ने नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि घटना में केवल दो लोगों की भूमिका सामने आई है और तीसरे आरोपी का नाम जांच में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed