{"_id":"69beedba47bcf1458c033b47","slug":"robbery-accused-injured-in-encounter-fellow-teenager-also-arrested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-139301-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से लूट का आरोपी घायल, साथी किशोर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुठभेड़ में गोली लगने से लूट का आरोपी घायल, साथी किशोर भी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-42 लोहिया अस्पताल में स्ट्रेचर पर बैठा मुठभेड़ में घायल लूट आरोपी उपेंद्र। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। 19 मार्च को ई-रिक्शा चालक से हुई लूट का मुख्य आरोपी शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे व उसके 16 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
शहर के मोहल्ला खतराना निवासी ई-रिक्शा चालक रवींद्र उर्फ हरीओम को 19 मार्च की रात 10:30 बजे मैनपुरी से लौटते समय मानिकपुर अंडरपास के पास लूटा गया था। उन्होंने पुलिस को 8200 रुपये और मोबाइल लूटने की तहरीर दी थी। मोहम्मदाबाद कोतवाली में 20 मार्च को घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस छानबीन में गांव चमन नगरिया निवासी उपेंद्र उर्फ रॉकी का नाम सामने आया। एसओजी प्रभारी सचिन और सर्विलांस टीम ने मोहम्मदाबाद व मऊदरवाजा थाना पुलिस के साथ मुखबिर की सूचना पर छापा मारा।
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे आरोपी उपेंद्र उर्फ रॉकी व उसके साथी को मानिकपुर अंडरपास व शीतगृह के बीच रोकने का प्रयास किया गया। इसपर आरोपी ने तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उपेंद्र के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। घायल उपेंद्र को पहले सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया, फिर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में आरोपी उपेंद्र ने ई-रिक्शा चालक से लूट की घटना कबूल कर ली। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा और 8190 रुपये बरामद हुए। घटना में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने सीज कर दी है। उपेंद्र ने तीन माह पूर्व मऊदरवाजा क्षेत्र में साइकिल सवार से नकदी लूटने की घटना भी स्वीकार की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos