{"_id":"69b06855af533ff322097477","slug":"robs-will-be-built-at-two-railway-crossings-at-a-cost-of-rs-9707-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138658-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो रेलवे क्रॉसिंग पर 97.07 करोड़ से बनेगा आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो रेलवे क्रॉसिंग पर 97.07 करोड़ से बनेगा आरओबी
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के कानपुर-कासगंज रेल सेक्शन के अंतर्गत फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित देवरामपुर और नगला खैरबंद रेल क्रॉसिंग पर दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) बनाया जाएगा। इसके लिए व्यय वित्त समिति ने 97.07 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु की कुल लंबाई 1013.71 मीटर होगी, जो दोनों क्रॉसिंग के ऊपर से संयुक्त रूप से बनाया जाएगा। सेतु निगम की ओर से दोनों क्रॉसिंग के बीच स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए दोनों ओर रैंप की व्यवस्था की जाएगी। वहीं रेलवे की ओर से दोनों क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि व्यय वित्त समिति से अनुमोदन मिल चुका है। जल्द ही शासनादेश जारी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से कई बार मुलाकात करने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को भी परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग की थी। बताते चलें वर्तमान में इन दोनों रेल क्रॉसिंग के अधिकतर समय बंद रहने के कारण शहर के अंदर जाम की समस्या बनी रहती है। यहां से बड़ी संख्या में किसान आलू और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर निकलते हैं। इसी मार्ग से ही दिल्ली जाने के लिए बसें भी गुजरती हैं। आरओबी बनने के बाद लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos