{"_id":"6a78c6b46a485c42540019a5","slug":"second-person-with-a-bounty-on-his-head-arrested-in-connection-with-real-estate-workers-murder-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111371-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रियल एस्टेट कर्मी की हत्या में शामिल दूसरा इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रियल एस्टेट कर्मी की हत्या में शामिल दूसरा इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-39, पुलिस की गिरफ्त में रोहित हुड्डा। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर 26 अगस्त की रात हुई हरियाणा के रियल एस्टेट कर्मी की हत्या में शामिल एक और 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। अब तक किशोर समेत चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पांचाल घाट चौकी से 300 मीटर दूर हरियाणा के जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाने के दयालपुर निवासी रियल एस्टेट कर्मी अरुण हुड्डा (32) की कार सवार बदमाशों ने कनपटी व हाथ में गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ में मौजूद पत्नी राखी ने गांव के ही रोहित और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में कई अन्य नाम भी सामने आए।
हत्या में प्रयुक्त कार मालिक हरियाणा के पलवल जिला के थाना गदपुरी के गांव धतीर निवासी सोनू उर्फ कर्मवीर को पिस्टल और कार में मौजूद बाल अपचारी समेत गिरफ्तार कर लिया था। चार अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने 31 अगस्त को धतीर गांव के ही सोनू उर्फ कर्मवीर को रोडवेज बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने 25 हजार के दूसरे ईनामी मृतक अरुण के गांव दयालपुर के रोहित हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वह खेतीबाड़ी के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। रंजीत उसका खास दोस्त है। आरोपी अमित और सोनू रंजीत के दोस्त हैं। एक साल पहले एक जमीन की बिक्री कराने को लेकर मृतक अरुण से विवाद हो गया था। इसके बाद अरुण ने कई बार गाली दी। रंजीत भी साथ रहता था लिहाजा अरुण, रंजीत व उसके परिवार के लोगों से भी रंजिश मानने लगा था। इसलिए अरुण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अरुण के घूमने की जानकारी होने पर अमित, साहिल व उसके दोस्त को असलहे व पैसा देकर भेज दिया था। पुलिस मुख्य शूटर शाहिल और उसके साथी को गिरफ्तार करने में नाकाम है।