सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sent to jail for killing wife by hitting her with a stick

Farrukhabad News: टकोरा मारकर पत्नी की हत्या करने में जेल भेजा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sent to jail for killing wife by hitting her with a stick
विज्ञापन
कायमगंज। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टकोरा भी बरामद किया है।
Trending Videos


मोहल्ला घसिया चिलौली निवासी चंद्रकिशोर कोरी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कहा था कि उनकी पुत्री शिवानी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। सात मार्च को किसी बात पर विवाद होने पर पति विजय निवासी मोहल्ला प्रेमनगर ने टकोरे से शिवानी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को मुड़ौल ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed