{"_id":"69b5b2fa6c32a411ed037ec5","slug":"survey-begins-for-construction-of-30-km-embankment-along-ganga-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138879-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा किनारे 30 किमी तटबंध निर्माण का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा किनारे 30 किमी तटबंध निर्माण का सर्वे शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कासिमपुर तराई के पास ढाई घाट गंगा किनारे 30 किलोमीटर प्रस्तावित तटबंध निर्माण का सर्वे शनिवार को शुरू किया गया। कायमगंज विधायक के पति अजीत गंगवार ने इसका शुभारंभ किया।
यह तटबंध गंगा के तटवर्ती गांवों को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए प्रस्तावित है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि यह योजना ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षित रखेगी। इसके लिए क्षेत्र का स्थलाकृतिक सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वे से भूमि की स्थिति, ऊंचाई और निर्माण क्षेत्र का सटीक आकलन होगा।
इसी आकलन के आधार पर तटबंध निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि 30 किलोमीटर ढाई घाट से अटैना घाट तक सर्वे हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत सिंह और प्रधान अनुज राजपूत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Trending Videos