{"_id":"69b84d3dc0473cff4407454d","slug":"the-accused-of-assault-who-arrived-at-court-drunk-was-sent-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138984-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब के नशे में कोर्ट पहुंचे मारपीट के आरोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब के नशे में कोर्ट पहुंचे मारपीट के आरोपी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी हिमांशु गुप्ता शराब के नशे में अदालत पहुंचा। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अभिनितम उपाध्याय की अदालत ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 27 मार्च की तारीख निर्धारित की है।
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी निवासी हिमांशु गुप्ता मारपीट और एससी/एसटी के मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार को वह अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। अदालत ने उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। जब कोर्ट मोहर्रिर आरोपी को कचहरी परिसर स्थित हवालात में दाखिल कराने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उसके शराब के नशे में होने की बात कहकर उसे वापस कर दिया। मामले की जानकारी न्यायाधीश को दी गई।
न्यायाधीश ने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया जहां जांच के दौरान उसके शरीर में 48 प्रतिशत अल्कोहल की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
Trending Videos