फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The task of investigating the land lease granted to a murder accused has been assigned to the Tehsildar.

Farrukhabad News: 15 हजार के इनामी हत्यारोपी के नाम पट्टा होने की जांच तहसीलदार को सौंपी

Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The task of investigating the land lease granted to a murder accused has been assigned to the Tehsildar.
फर्रुखाबाद। 15 हजार के इनामी हत्यारोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में कंपिल के गांव इकलहरा में आवासीय जमीन का पट्टा होने के मामले में कायमगंज एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को दी है। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी पट्टा कैसे हुआ।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी सोनपाल ने वर्ष 1991 में अपनी भाभी सुखदेवी पत्नी नेकराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। फरार होने के चलते उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। कुछ दिन पूर्व पुलिस को पता चला कि हत्या करने के बाद सोनपाल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जाकर रहने लगा था। बाद में वह कंपिल के गांव इकलहरा में आकर बस गया था। प्रधान ने 100 वर्गमीटर आवासीय भूमि का 17 मार्च 2011 को पट्टा भी करा दिया। इसकी खबर अमर उजाला में छपने के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा ने मामले की जांच करने के आदेश तहसीलदार को दिए हैं।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने वाले फुफेरे भाई की भी हो चुकी मौत
शमसाबाद के मोहल्ला घटिया निवासी कल्लू ने बताया कि वर्ष 1991 में उनके पिता लालमन की मौत हो गई थी तभी उनके मामा की बेटी सुखदेवी उनके घर आई थी। इसी दौरान सोनपाल ने उसे गोली मार दी थी। भाई पप्पू ने सोनपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सुखदेवी का मायका शाहजहांपुर थाना कलान के गांव हरेली में था। कल्लू ने बताया कि उनके बड़े भाई पप्पू की वर्ष 1996 में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed