सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teenager had bought the narcotic tablet after searching on Google.

Farrukhabad News: गूगल पर सर्च कर किशोर ने खरीदी थी नशीली टैबलेट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The teenager had bought the narcotic tablet after searching on Google.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिता की डांट के बाद किशोरी ने गांव के ही अपने प्रेमी से मुलाकात की थी। तभी उसने घर से भागने की योजना बना ली थी। उसने प्रेमी से नशीली दवा भेजने के लिए कहा था। इसके बाद किशोर ने गूगल पर सर्च कर नशीली दवा का नाम पता किया।
Trending Videos

मेडिकल स्टोर से खरीदने के बाद उसने किशोरी की पांच वर्षीय छोटी बहन के हाथ भेज दिया था। किशोरी ने योजना के तहत उसे दूध में मिलाकर सभी को पिला दिया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई और तत्काल आरोपी किशोर को दबोच लिया था। पर शातिर किशोर बार-बार बयान बदल रहा था। वह पुलिस को गुमराह करता रहा। छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ एक फुटेज लग गया। इसमें किशोर के साथ किशोरी जाती नजर आ गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया और पुलिस ने कुछ ही घंटे में शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीमा विवाद में उलझी पुलिस



मोहम्मदाबाद। काली नदी के इस पर शव जिस स्थान पर मिला है वह क्षेत्र मोहम्मदाबाद कोतवाली में है। पर कोतवाली पुलिस ने पहले उस स्थान को कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ का क्षेत्र बताया। पर बाद में तय हुआ कि घटनास्थल मोहम्मदाबाद क्षेत्र में है। तब कहीं जाकर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed