{"_id":"69c0323562b86ed1d700a9cf","slug":"15-lakh-rupees-extorted-by-threatening-to-close-down-the-rice-mill-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151425-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राइस मिल बंद कराने की धमकी देकर 15 लाख की रंगदारी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राइस मिल बंद कराने की धमकी देकर 15 लाख की रंगदारी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राइस मिल बंद कराने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर संचालक से 15 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप लघु उद्योग भारती संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगा है। आरोप है कि उन्होंने अपने साथी के जरिये ब्लैकमेल कर वसूली की और 20 लाख की मांग पूरी न होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कराई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर निवासी भूपेंद्र उमराव राइस मिल के मालिक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कानपुर शिव कटरा जीटी रोड शेरगिल स्टेट निवासी सतेंद्र सिंह औद्योगिक क्षेत्र सौंरा मलवां में मेटल उद्योग लगाए हैं। वह लघु उद्योग भारती संगठन से जिलाध्यक्ष के पद से पूर्व में शिकायत पर हटाए गए थे। पद से हटने की उनसे रंजिश मानते हैं।
रंजिश के चलते ही सतेंद्र सिंह ने 25 दिसंबर 2025 को राइस मिल बंद कराने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर 30 दिसंबर 2025 को सतेंद्र सिंह और आशीष सिंह ने नकली घी बनाने व उद्यमियों के नाम पर कलंक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
भूपेंद्र ने पांच लाख रुपये अपने भांजे जागेश के जरिये सतेंद्र और आशीष को दिए। जनवरी 2026 में आरोपियों ने 10 लाख रुपये और मांगे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। दबाव में 13 जनवरी को गोविंद बाबू और विपिन पटेल के सामने 10 लाख रुपये दिए।
इसके बाद 12 फरवरी को सतेंद्र और आशीष ने फरीदपुर रोड बिंदकी में उन्हें रोका और तीन दिन में 20 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर बदनाम करने की धमकी दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी गई। 23 फरवरी को पीड़ित ने थाने में शिकायत की कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया।
सतेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी कोई भी दर्ज करा सकता है। जांच होने पर सबकुछ साफ हो जाएगा। कोतवाल डीपी गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आईटी एक्ट और रंगदारी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos