{"_id":"69c039a59874d9e6d00b24b4","slug":"traffic-jams-due-to-arbitrary-parking-by-e-rickshaw-and-auto-drivers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151414-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पार्किंग से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी पार्किंग से लगता जाम
विज्ञापन
फोटो-14-ललौली चौराहे में पिकेट के बगल में खड़े ई रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में ई-रिक्शा और ऑटो की मनमानी पार्किंग के कारण यातायात पूरी तरह चरमरा गया है। प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
ललौली चौराहा, खजुहा चौराहा और गांधी चौराहा पर बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा और ऑटो रोजाना जाम का कारण बन रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति ललौली चौराहे की है। यहां पिकेट के पास ही वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहते हैं जिससे यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा वाहनों से घिर जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है।
स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अवैध स्टैंडों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
एसडीएम प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका और पुलिस के साथ समन्वय कर टीम गठित की जाएगी और अवैध स्टैंड हटवाए जाएंगे। निर्देशों का पालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
हर दिन जाम, जिम्मेदार बेपरवाह
कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम से आमजन परेशान हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
Trending Videos