{"_id":"69c039c08b390e02eb03636d","slug":"traffic-jams-due-to-arbitrary-parking-by-e-rickshaw-and-auto-drivers-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1464835-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर ऑटो सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर ऑटो सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ पर ट्रैक्टर और सवारियों लदे ऑटो की रविवार रात आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान में जुटी है।
असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी बृजेंद्र उर्फ वीरेंद्र निजी ऑटो शहर से गाजीपुर मार्ग व फतेहपुर मार्ग पर संचालित करता था। वह रात करीब साढ़े नौ बजे शहर से सवार लेकर गाजीपुर जा रहा था। नरतौली के पास ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर और ऑटो में भिड़ंत हो गई।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला था। पुलिस ने मौके पर ऑटो सवार चालक मल्हीपुर निवासी वीरेंद्र उर्फ बृजेंद्र, मकदूमपुर निवासी सुभाष व दो अन्य को गंभीर हालत में भर्ती कराया है।
यहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घाेषित कर दिया जिनकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। वहीं ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos