सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on ethnic-social balance in the new executive, 31 officials given responsibility

Fatehpur News: नई कार्यकारिणी में जातीय-सामाजिक संतुलन पर जोर, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on ethnic-social balance in the new executive, 31 officials given responsibility
विज्ञापन
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 31 पदाधिकारियों के साथ कुल 60 सदस्यों को टीम में शामिल किया गया है। नई टीम में जातीय और सामाजिक संतुलन साधने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Trending Videos

भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की ओर से जारी सूची में जिले के विभिन्न सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पदों का बंटवारा किया गया है। इससे संगठन में संतुलन बनाने के साथ गुटबाजी कम करने की रणनीति भी नजर आ रही है। 31 पदाधिकारियों में 11 पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी और मधुराज विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी (आशुतोष) और सुशीला मौर्य को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
अरविंद सिंह, संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पांडेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह और सुनीता गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया है। राज बहादुर पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अखिलेश कुमार, सुमित द्विवेदी और उमेश गुप्ता सह कोषाध्यक्ष होंगे। ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव और नीरज गुप्ता को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मीडिया टीम में प्रवीण सिंह, शिवाकांत तिवारी, गौरव शुक्ला और प्रसून तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शरद श्रीवास्तव सोशल मीडिया व आईटी का कार्य संभालेंगे।



कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
कार्यकारिणी के 60 सदस्यों में विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, उमेश चंद्र गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, धर्मवीर भदौरिया, रज्जनलाल त्रिवेदी, कमल लोधी, गिरजादत्त बाजपेयी, इंद्रजीत पाल, श्यामलाल निषाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सुधा मौर्य, संतोष सिंह राजू, बलराम पासवान, गोरे सिंह, सुरेश परमार, सुशील तिवारी बच्चा, अश्वनी गौड़, रामगोपाल सिंह, जयपाल वर्मा को जगह मिली है। इसी तरह रामप्रकाश गुप्ता, प्रेमा सिंह राठौर, महेश कांत त्रिपाठी, मेवालाल मौर्य, गिरजेश सिंह, डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, शैलेंद्र रघुवंशी, दुर्गाशंकर गुप्ता, रामप्रताप सिंह गौतम, ओम जी मिश्रा, मुन्नालाल सोनकर, गुलजारी लाल सिंह, कमलेश योगी, डॉ. विकास द्विवेदी, पुष्पा पासवान, डॉ. ज्ञानेंद्र सचान, अरविंद बाजपेयी, शुभम परिहार, अर्चना सिंह, नीशू तिवारी, मनोजनी दीक्षित, मधु गुप्ता, संगीता तिवारी, सोमवती निषाद, नीलम ज्योति निषाद, प्रभा लोधी, रन्नो गुप्ता, उत्प्रेक्षा द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, ज्योति प्रवीन, सक्षम गुप्ता, मनोज निषाद, अरुण शुक्ला, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश सिंह जनसेवक, रविंद्र पाल सिंह, किरण अग्निहोत्री, अतुल तिवारी, अनुराग त्रिपाठी और राजेंद्र सिंह शामिल हैं।


जनप्रतिनिधियों के करीबियों को भी तरजीह
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी ने अलग-अलग वर्गों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है ताकि संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। नई कार्यकारिणी में जनप्रतिनिधियों के करीबियों को भी स्थान मिला है। कई पदों पर ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जिन्हें अलग-अलग नेताओं का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। इससे संगठन में सामंजस्य और संतुलन बनाए रखने की रणनीति साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed