{"_id":"69c03959e517c8ad7504ca84","slug":"boundary-wall-to-be-constructed-at-khaga-court-for-rs-82-lakh-work-to-be-completed-in-three-months-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151401-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 82 लाख से खागा कोर्ट में बनेगी बाउंड्रीवाॅल, तीन माह में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 82 लाख से खागा कोर्ट में बनेगी बाउंड्रीवाॅल, तीन माह में पूरा होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तहसील स्थित बाह्य न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 82 लाख रुपये से बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि बाउंड्रीवाॅल बनने से परिसर अधिक सुरक्षित होगा और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी। इससे वादकारियों और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। व्यापारी नेता अनिल गुप्ता ने बताया कि इसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने पहल को सकारात्मक बताते हुए निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। स्थानीय निवासी मुकेश यादव के अनुसार बाउंड्रीवाॅल बनने से आसपास का माहौल बेहतर होगा और लोगों का सुरक्षा पर भरोसा बढ़ेगा।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाएगा।
Trending Videos