सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   15 students absent in CBSE English exam

Fatehpur News: सीबीएसई अंग्रेजी की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 students absent in CBSE English exam
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 1,756 परीक्षार्थियों में से 1,741 परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 473 परीक्षार्थियों में से 469 उपस्थित रहे जबकि चार अनुपस्थित रहे। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 472 में से 469 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और तीन अनुपस्थित रहे।
चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 389 में से 383 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी, बिंदकी में पंजीकृत 422 परीक्षार्थियों में से 420 ने परीक्षा दी और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed