सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   94 nominations for 23 District Bar posts

Fatehpur News: जिला बार के 23 पदों के लिए 94 नामांकन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
94 nominations for 23 District Bar posts
फोटो-21-नामांकन पत्र दाखिल करते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बाबू सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के 23 पदों के लिए 94 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें पांच-पांच उम्मीदवार अध्यक्ष और महामंत्री पद के शामिल हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के साथ पर्चा वापसी होगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 10 अप्रैल को मतदान और 11 को मतगणना होगी।
Trending Videos


दो दिनी नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद सिविल बार हॉल में चल रही प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री और सहायक चुनाव अधिकारी, हरिवंश सचान, राहुल द्विवेदी, अविनाश सिंह, विनय मिश्रा, सुनील कुमार सिंह और राशिद सिद्दीकी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिवक्ताओं ने भरे पर्चे
अध्यक्ष पद के लिए आलोक शर्मा, बाबू सिंह यादव, रमेश सिंह भदौरिया, विजय कुमार सिंह, जगनायक सचान पर्चा ने भरा है जबकि महामंत्री पद के लिए शाहजहां, कुलदीप सिंह आर्य, अनुराग नारायण मिश्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्रा ने नामांकन कराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शशिकांत वर्मा, मो. इशरत खान, चंद्र प्रकाश गुप्ता, राम अवतार ने पर्चे भरे हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कुल आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए पांच तथा संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए चार वकीलों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed