{"_id":"69cf805435b38f3b2809dd8e","slug":"fatehpur-two-new-innovas-join-the-up-112-fleet-sp-abhimanyu-flags-them-off-says-we-have-gained-new-strength-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई 'इनोवा'; एसपी अभिमन्यु ने दिखाई हरी झंडी, बोले- मिली नई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई 'इनोवा'; एसपी अभिमन्यु ने दिखाई हरी झंडी, बोले- मिली नई ताकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: फतेहपुर एसपी ने यूपी 112 के लिए दो नई इनोवा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में अब कुल 67 पुलिस वाहन सक्रिय हैं, जो मलवां और खागा जैसे हाईवे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाएंगे।
यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई इनोवा
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले में यूपी 112 के बेड़े में दो नई इनोवा को शामिल किया गया है। इससे लोगों तक आपातकाल में पुलिस की सहायता जल्द से जल्द पहुंच सके। साथ ही, अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया है। एसपी ने बताया कि पुलिसिंग की प्राथमिकता है कि पीड़ित तक पुलिस जल्द-जल्द से पहुंच सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी वजह से जिले के हाईवे पर पड़ने वाले मलवां थाना और खागा कोतवाली में यूपी 112 के नए इनोवा वाहन तैनाती के लिए रवाना किए गए हैं। इसके पहले फरवरी माह माह में नौ नई स्काॅर्पियो यूपी 112 को मिली थीं। कुल अब जिले में यूपी 112 के 67 वाहन हो गए। इनमें चार इनोवा, दो बोलेरो, 42 स्कार्पियो, 19 बाइक शामिल हैं। इस मौके पर सीओ लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।