{"_id":"69cebd7c98923d10740d71a6","slug":"after-his-severely-burnt-wife-the-medical-store-owner-also-passes-away-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152089-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झुलसी पत्नी के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झुलसी पत्नी के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संदिग्ध हालात में झुलसे मेडिकल स्टोर संचालक की भी मौत हो गई। इससे पहले पत्नी की भी जान जा चुकी है। वहीं दंपती का बेटा लखनऊ के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालिकन रोड निवासी पवन कुमार गुप्ता (50) जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाते थे। 29 मार्च को वह पत्नी एकता गुप्ता (27) और पुत्र कुनाल के साथ घर के अंदर गंभीर रूप से झुलस गए थे। बीच-बचाव में बेटी भी आग की चपेट में आ गई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। यहां से परिजन उन्हें लखनऊ ले गए।
लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को एकता की मौत हो गई। बुधवार को पवन ने भी दम तोड़ दिया। कुनाल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। भिटौरा गंगा घाट किनारे पवन का अंतिम संस्कार किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पवन का स्वभाव बेहद सरल था और वह परिवार में अपनी बात नहीं रख पाते थे। पत्नी का पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos