सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Papa, please heed our humble plea this is our age for study.

Fatehpur News: पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की यह उमर हमारी...

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Papa, please heed our humble plea this is our age for study.
फोटो-07-जहानाबाद के कंपोजिट विद्यालय गुडाही मंडी के छात्रों ने निकाली रैली। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों का नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो रैलियां निकाली जा रही हैं। शिक्षक अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तथा विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos

तेलियानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेवली बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। इसके बाद प्रधानाचार्या सीता देवी ने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। साथ ही मिड-डे मील, ड्रेस, पाठ्य पुस्तक और बैग सरकार की ओर से निशुल्क दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला गुडाही मंडी स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों के साथ रैली निकाली, जो चौक, लाला गली, औरंगाबाद, मूलचंद गली, बाजपेई गली और सानी गढ़वा बस स्टेशन होते हुए वापस स्कूल पहुंची।
रैली में छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, हमने मन में ठाना है, साक्षर देश बनाना है और पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की यह उमर हमारी जैसे स्लोगन देकर लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाध्यापिका सीमा सविता ने पत्रक वितरित कर अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। रैली में संदीप उत्तम, मोनिका, ऊषा लता, क्षमा त्रिपाठी, स्मिता, आशीष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

फोटो-07-जहानाबाद के कंपोजिट विद्यालय गुडाही मंडी के छात्रों ने निकाली रैली। संवाद

फोटो-07-जहानाबाद के कंपोजिट विद्यालय गुडाही मंडी के छात्रों ने निकाली रैली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed