{"_id":"69bafbbec8f147088800b007","slug":"a-fair-was-organised-at-iti-on-completion-of-nine-years-loans-worth-rs-40-crore-were-distributed-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151202-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौ वर्ष पूरे होने पर आईटीआई में लगा मेला, 40 करोड़ के बांटे ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौ वर्ष पूरे होने पर आईटीआई में लगा मेला, 40 करोड़ के बांटे ऋण
विज्ञापन
फोटो-34-लाभार्थियों को चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 40 करोड़ रुपये के ऋण वितरण के साथ रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
लोकभवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्षिक पुस्तक नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने पर विमोचन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के तहत आईटीआई परिसर में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया।
मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी और विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म भी आकर्षण का केंद्र रही।
रोजगार मेले में कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया। ऋण मेले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण, चेक, टूलकिट और ट्राईसाइकिल वितरित की गई। मेगा क्रेडिट कैंप में युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से करीब 40 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सेवा और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। बीते नौ वर्षों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, डिजिटल और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और आम लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सरकार की योजनाओं और प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, डीएम रविंद्र सिंह, सीडीओ पवन कुमार मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos

फोटो-34-लाभार्थियों को चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल। संवाद- फोटो : 1