{"_id":"69b3038f8e2414448f01e0b3","slug":"annual-examinations-will-be-held-in-council-schools-from-16th-to-20th-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150802-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिषदीय विद्यालयों में 16 से 20 तक होंगी वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिषदीय विद्यालयों में 16 से 20 तक होंगी वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके बाद विद्यालयों में तैयारी तेज हो गई है। परीक्षाएं पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होंगी। सभी खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा की निगरानी करेंगे।
16 मार्च को कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की बेसिक क्राफ्ट, कृषि तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा कराई जाएगी।
17 मार्च को पहली पाली में कक्षा दो से आठ तक गणित और दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत या उर्दू की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला एवं संगीत की परीक्षा होगी। 20 मार्च को विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और कार्यानुभव विषय की परीक्षा के साथ परीक्षाओं का समापन होगा।
प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से तैयार किए जाएंगे और खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों में भेजे जाएंगे। परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन तुरंत शुरू कराया जाएगा। ताकि समय पर परिणाम घोषित किए जा सकें।
बीएसए भारती त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए खंड शिक्षाधिकारी और विद्यालय दोनों निरीक्षण और व्यवस्थाओं का ध्यान रखेंगे।
Trending Videos