सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Arif's blistering innings helped Nitya Super beat Block Pramukh XI

Fatehpur News: आरिफ की तूफानी पारी से नित्या सुपर ने ब्लॉक प्रमुख इलेवन को हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arif's blistering innings helped Nitya Super beat Block Pramukh XI
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज खेल मैदान में विजयीपुर टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 के चौथे दिन ब्लॉक प्रमुख इलेवन और नित्या सुपर जॉइंट्स के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने वाली ब्लॉक प्रमुख इलेवन ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 85 रन बनाए। इसमें अजय सिंह नायक ने 31 रन की अहम पारी खेली।
Trending Videos

86 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नित्या सुपर जॉइंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के ओपनर मोहम्मद आरिफ ने 24 गेंदों पर 56 रन बनाकर जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक सुजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला शुक्रवार को बड़ौदा ग्रामीण बैंक और धर्मेंद्र आर्ट इलेवन के बीच शाम तीन बजे खेला जाएगा। मुकाबले के दौरान खेल प्रेमियों की अच्छी संख्या मैदान पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed