सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike jumps on breaker, woman falls to her death

Fatehpur News: ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला की गिरकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike jumps on breaker, woman falls to her death
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


ललौली। थाना गाजीपुर क्षेत्र के दतौली चौकी से आधा किलोमीटर आगे ब्रेकर की वजह से उछल कर बाइक सवार महिला जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

निधवापुर गांव निवासी लाल निषाद अपनी पत्नी विमला (49) को बांदा की तरफ से गांव की ओर बाइक से लेकर जा रहे थे। दतौली ब्रेकर के पास अचानक बाइक उछल जाने से विमला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लाल निषाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दतौली चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed