{"_id":"69dfe2c7ba24828d97021575","slug":"campaign-against-banned-polythene-has-cooled-down-it-is-being-used-openly-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-152867-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रतिबंधित पॉलीथिन पर अभियान ठंडा, खुलेआम हो रहा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रतिबंधित पॉलीथिन पर अभियान ठंडा, खुलेआम हो रहा इस्तेमाल
विज्ञापन
फोटो-12-कूड़े के ढेर में पड़ी पालीथिन। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। जिम्मेदार विभागों की सुस्ती के चलते कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है।
तहसील क्षेत्र के बाजारों में खुलेआम पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर प्रशासनिक सख्ती की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मोहल्लों में जमा कचरे में प्रतिबंधित पॉलीथिन की भरमार से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पर्यावरण पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
खागा, खखरेड़ू, धाता, किशनपुर, हथगाम समेत कई क्षेत्रों में किराना और फल-सब्जी की दुकानों पर नियमों की अनदेखी कर पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जुर्माने के प्रावधान के बावजूद व्यापारी बेपरवाह नजर आ रहे हैं। पॉलीथिन से नालियां जाम हो रही हैं और कूड़े में भोजन तलाशते मवेशी इसे निगल रहे हैं। इससे उनकी जान पर भी खतरा बना है।
एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत को सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। जल्द अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ताकि प्रतिबंध का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।
Trending Videos