सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chargesheet filed against minor turtle smuggler

Fatehpur News: नाबालिग कछुआ तस्कर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against minor turtle smuggler
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के रेलवे स्टेशन से पकड़े गए नाबालिग कछुआ तस्कर के खिलाफ विवेचक रेंजर की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई है। वन विभाग कार्यालय में हिरासत से भागा मुख्य तस्कर अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
Trending Videos

आरपीएफ और जीआरपी ने तीन फरवरी को 40 लाख रुपये कीमत के 148 कछुए पकड़े थे। इस मामले में सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ निवासी उमेश गिहार और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया था। आरपीएफ ने दोनों को वन विभाग के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें वन विभाग की टीम ने रेंज कार्यालय सदर में रखा था लेकिन उमेश वहां से भाग गया। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह में है और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। गिरफ्त से भागने वाले आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed