{"_id":"69445695e28a43d1bd088c80","slug":"cold-winds-and-fog-increased-the-chill-the-mercury-dropped-by-four-degrees-the-chill-increased-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-145787-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्द हवा और कोहरे ने बढ़ाई ठंडी, चार डिग्री पारा गिरा...बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्द हवा और कोहरे ने बढ़ाई ठंडी, चार डिग्री पारा गिरा...बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
फोटो-16-गुरुवार की सुबह बांदा-सागर रोड पर छाई कोहरे की धुंध और पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दिसंबर के दूसरे पखवारे में सर्दी ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जहां लोग हल्की धूप का आनंद ले रहे थे वहीं बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। पूरा दिन आसमान पर कोहरे की चादर छाई रही। पछुवा हवा के चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 19 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर नौ डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कोहरे में 10 मीटर तक ठीक से नजर नहीं आ रहा था। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
लोग ऊनी कपड़े पहने दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वसीम खान ने बुधवार को ही पूर्वानुमान दिया था कि बृहस्पतिवार को कोहरे का असर रहेगा और उनका अनुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ। अचानक मौसम का मिजाज बदलने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
खुद ही बटोरी लकड़ी, आग जलाकर सर्दी से किया बचाव
बृहस्पतिवार को सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। धूप न निकलने और सर्द हवा के चलने से मौसम ठंडा हो गया। शहर के रेलवे स्टेशन, वर्मा चौराहा और पटेल नगर चौराहे समेत विभिन्न स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए लोगों ने खुद ही लकड़ी का इंतजाम किया और आग जलाकर तापते दिखे। पटेल नगर चौराहा निवासी दुकानदार राजू, अभिषेक और मालती ने कहा कि नगर पालिका की ओर से चौराहे पर अलाव नहीं जलाया गया। खुद ही लकड़ी का इंतजाम कर अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
एक करोड़ का बजट, फिर भी पालिका के अलाव ठंडे
शीतलहर के दौरान सर्दी से राहगीरों के साथ ही बेघर लोगों को बचाने के लिए शासन स्तर से एक करोड़ रुपये का बजट नगर पालिका को उपलब्ध कराया गया है। इस बजट से रैन बसेरों के संचालन के साथ ही सुबह-शाम अलाव जलवाए जाने का काम भी करना है। रोडवेज बस स्टैंड में नगर पालिका की ओर से अस्थायी रैन बसेरा संचालित किया गया है। इसी तरह महिला अस्पताल के समीप भी एक अस्थायी रैन बसेरा संचालित है। पत्थरकटा चौराहा के समीप नगर पालिका की ओर से एक अस्थायी रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है। पालिका का दावा है कि रात में मुसाफिरों के साथ ही बेघर लोग स्थायी और अस्थायी रैन बसेरा में ठहरते हैं। पालिका ने शीतलहर के दौरान शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही रोडवेज, जिला महिला, पुरुष अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलवाए जाने का दावा किया है लेकिन हकीकत में सरकारी अलावों का अता-पता नहीं है। बृहस्पतिवार को सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर नगर पालिका के अलाव नहीं दिखे।
शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधित स्थानों पर तुरंत अलाव जलवाए जाएंगे। इससे राहगीरों और आम नागरिकों को दिक्कत न हो।
- रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका सदर।
Trending Videos