{"_id":"69b5a93678a2d4a2b208e847","slug":"crane-overturns-after-colliding-with-two-trucks-cleaner-killed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150923-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो ट्रकों से टकराने के बाद क्रेन पलटी, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो ट्रकों से टकराने के बाद क्रेन पलटी, खलासी की मौत
विज्ञापन
फोटो-18-हाईवे किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार को दो ट्रकों से टकराने के बाद क्रेन पलट गई। इससे क्रेन के खलासी की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मैनपुरी जिला पुलिस लाइन निवासी सत्यम अग्निहोत्री (40) क्रेन चालक हैं। उनके साथ कानपुर के मैकराबर्टगंज चुन्नीगंज निवासी अमित कुमार राजपूत (36) खलासी के रूप में मौजूद थे। सत्यम ने बताया कि वह क्रेन में जिले से एक कार लादकर कानपुर जा रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर में ओवरब्रिज से उतरते समय एक ट्रक ने बाएं साइड से ओवरटेक किया। टक्कर से बचने के प्रयास में उनकी क्रेन आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई। इसी दौरान ओवरटेक करने वाले ट्रक से साइड टक्कर लगी और क्रेन पलट गई।
हादसे में खलासी अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज यशकरण सिंह ने बताया कि घायल चालक और खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां खलासी की मौत हो गई।
Trending Videos