सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Dumper rams into motorcycle one dies on spot second succumbs at hospital third critical condition

Fatehpur: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, तीसरे की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: फतेहपुर के ललौली में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। यहां दूसरे घायल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। 

Fatehpur Dumper rams into motorcycle one dies on spot second succumbs at hospital third critical condition
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। यहां दूसरे घायल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।  जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव समीप गौरी मोड़ पर बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।

Trending Videos

डंपर चालक तीनों के पैरों को कुचलता हुआ फरार हो गया। हादसे में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी चुन्नूलाल रैदास का पुत्र मिलन रैदास (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह निवासी महावीर के पुत्र देशराज (45) और बिंदकी थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी बलराम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों के पैर टूट गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की खबर मिलने पर मृतक मिलन रैदास की मां गुजरिया देवी का रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक मजदूरी करता था। मृतक अपने भाइयों पप्पू, श्याम मिलन, आशुतोष, छंगू और बहन रेनू में दूसरे नंबर का था।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed