सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy CMO found diagnostic center running without registration

Fatehpur News: डिप्टी सीएमओ को बिना पंजीकरण चलता मिला डायग्नोस्टिक सेंटर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO found diagnostic center running without registration
विज्ञापन
धाता। कस्बे में डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके सिंह के बृहस्पतिवार को अस्पतालों, पैथालॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों में छापा मारा। छापा की जानकारी पर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथालॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों के संचालक मौके से भाग गए।
Trending Videos

डिप्टी सीएमओ ने सबसे पहले सिराथू रोड स्थित नारायण डायग्नोसिस सेंटर में छापा मारा। यह केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया और कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था केवल कर्मचारी कार्यरत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डेंटल क्लीनिक और अन्य पैथालॉजी सेंटर, नर्सिंग होम और अस्पतालों में पहुंचे। यहां अधिकांश स्थानों पर शटर गिरे मिले और डॉक्टर मौजूद नहीं थे।
डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने कहा कि जिन संस्थानों में अनियमितताएं पाई गई हैं उनके संचालकों को दो दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में पेश कर सत्यापन कराना होगा। समय सीमा के भीतर दस्तावेज न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि कस्बे में बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed