सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friends lured a man with a job promise, held him hostage and robbed him.

Fatehpur News: यमुना नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Friends lured a man with a job promise, held him hostage and robbed him.
फाइल फोटो-29-अमित कुमार लोधी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
किशनपुर। दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाते समय एक युवक रविवार को गहराई में चले जाने से डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के मछुआरे आ गए। पुलिस व मछुआरे शाम तक नदी में युवक की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची।
Trending Videos

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी अमित कुमार लोधी (22) दोस्त संदीप, गोलू, शिवम, अभिषेक, सूरज, गोलू और उमाशंकर के साथ धान की भूसी लेने बांदा जिले के कमसिन जा रहे थे। सभी किशनपुर यमुना पुल पर पहुंचे और ट्रैक्टर पुल किनारे खड़ा कर नदी में स्नान करने गए। नहाते समय अमित गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर दोस्तों ने उसे बचाने की गुहार लगाई। कपड़े बांधकर नदी में फेंके और स्थानीय मछुआरे ने बचाने का प्रयास किया। तेज बहाव में अमित लापता हो गया। पुलिस ने मछुआरे की मदद से नदी में जाल डालकर करीब छह घंटे तक तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब पांच बजे एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक रेस्क्यू किया फिर भी सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।


बहनोई के घर थरियांव में रहता था अमित
अमित थरियांव थाने के करनपुर गांव में रहता था और बहनोई के काम में हाथ बंटाता था। बहनोई ने बताया कि धान की पॉलिस और भूसी का सौदा बांदा जिले के कमसिन में तय हुआ था। अमित एक लोडर और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर साथियों के साथ माल लेने जा रहा था।

फाइल फोटो-29-अमित कुमार लोधी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-अमित कुमार लोधी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-अमित कुमार लोधी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-29-अमित कुमार लोधी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed