{"_id":"6a2ee4ddbee1f6d211067a69","slug":"great-donors-took-an-oath-to-save-lives-by-donating-blood-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-156763-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रक्तदान कर महादानियों ने जान बचाने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रक्तदान कर महादानियों ने जान बचाने की ली शपथ
विज्ञापन
फोटो-36- रक्तदाता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते सीएमएस व ब्लड बैंक प्रभारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर किया। इस दौरान 16 महादानियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वरद वर्धन बिसेन ने सभी रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए दूसरों की जिंदगी बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्राक्ची साहू, डॉ. तस्मीन, दिव्या वर्मा, पूजा तिवारी, दीपाली वर्मा, कामता प्रसाद समेत मेडिकल कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। (संवाद)
-- -- -- -- --
इन्होंने किया रक्तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार और डॉ. वरद वर्धन बिसेन। रक्तदान करने वालों में मोहम्मद कैफ अख्तर, चंद्रभान, संदीप, अनूप, रोहन, मो. शहीद, प्रेमचंद्र, चंद्रसेन, श्रीकुमार, शिवांश, श्रीराम, रमन कुमार, यशदीप, सुनील, हरिओम और अचल सिंह शामिल रहे।