सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   I don't want Jeena, someone is calling me... moni died

Fatehpur News: मैं जीना नहीं चाहती, कोई मुझे बुला रहा है... लिख माेनी ने जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
I don't want Jeena, someone is calling me... moni died
विज्ञापन
फतेहपुर। मैं जीना नहीं चाहती, कोई मुझे बुला रहा हैं, मैं जा रही हूं। सुसाइड नोट में यह बातें लिख माेनी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच की। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश में जुटी है। युवती की शादी तय हो चुकी थी।
Trending Videos

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बा निवासी मजदूर शिवनरेश रैदास ने बताया कि 24 वर्षीय पुत्री माेनी उर्फ सपना की पांच माह पहले मुंह दिखाई की रस्म हो चुकी थी। उसकी शादी भी तय हो गई थी। युवती ने सोमवार रात करीब एक बजे फंदा लगा लिया। आंगन के बगल की लोहे की सीढि़यों पर परिजन ने शव देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को युवती का एक सुसाइड नोट भी मिला। युवती ने पत्र में लिखा है कि मैं मोनी अपनी मौत का कारण खुद हूं। मुझे किसी कोई शिकायत नहीं है। मैं चाहती हूं, मेरे मरने के बाद किसी को दोषी न ठहराया जाए। मेरे घर का हो या बाहर का, किसी से कोई मतलब नहीं है। राज (जिससे शादी तय थी) और बड़े भैया मुझे हर गलती के लिए माफ कर दें। मैं उनसे बहुत लड़तीं हूूं क्योंकि मेरा दिमाग ठीक नहीं रहता है। पता नहीं मुझे कुछ दिन से क्या हुआ है। उल्टी-सीधी हरकत करती हूं। पापा मुझे किसी ने कुछ नहीं कहा है। मैं अब जीना नहीं चाहती कोई बुला रहा है, मैं जा रही हूं। सब लोग अच्छे से रहना। पुलिस इस पत्र की भी जांच कर रही है।
परिवार में युवती की बड़ी बहन सोनी शादीशुदा है। छोटी बहन शालू, सगुन व दो भाई कुणाल, शनि हैं। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। सुसाइड नोट से आत्महत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed